जनगणना 2027: स्व-गणना क्या है?
स्व-गणना (Self-Enumeration-SE) जनगणना की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत निवासी अपने परिवार संबंधी विवरण को स्वयं ऑनलाइन भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं। राज्य/संघ राज्य क्षेत्र द्वारा अधिसूचित अवधि के अनुसार, SE पोर्टल, प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर किए जाने वाले मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) के प्रारंभ होने से 15 दिन पूर्व से सक्रिय रहेगा। मध्यप्रदेश में स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल,2026 तक रहेगी। यह प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) उत्पन्न होगी।
- आधिकारिक पोर्टल: se.census.gov.in
- निर्धारित समय सीमा: 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026
- SE ID जनरेशन: उपयोगकर्ता को 11 अंकों की एक स्व-गणना आईडी (SE ID) प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
- सत्यापन: जब जनगणना कर्मचारी आपके घर आएगा, तो आपको बस उन्हें अपनी SE ID दिखानी होगी। इससे उन्हें दोबारा डेटा भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
